बांसगांव: विकासखंड बांसगांव परिसर में विधायक की उपस्थिति में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विकास खंड बांसगांव परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजित किसान गोष्ठी में मुख्य अतथि के तौर पर विधानसभा बांसगांव क्षेत्र के विधायक डॉ विमलेश पासवान मौजुद रहे। गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के अधीक्षक शस्य वैज्ञानिक डॉ एसके तोमर डॉ एसपी सिंह पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव भी मौजुद थे।