बोडला: राजानवागांव के बाजार चौक में रखे पैरावट में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
दरअसल आगजनी का घटना भोरमदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम राजानवागांव के बाजार चौक का है जहां पर मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे के आसपास मिली जानकारी अनुसार राजानवागांव के बाजार चौक में रखे पैरावट में किसी अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने दमकल की टीम को दी दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर घंटो मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया