रफीगंज के बड़गांव में मारपीट में गया जिला के आंती थाना क्षेत्र के तिनेरी पंचायत के कर्माईन के मो शमी, मो अली रज्जा गुरारू थाना क्षेत्र के महोली गांव निवासी मो एकलाख घायल हो गया। सोमवार रात्रि 9:30 में घायल मो शमी को कैसे इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर किया गया। घायल ने बताया कि बड़ागांव के सड़क पर कुछ लोग बैठे हुए थे सड़क से हटाने के लिए कहने पर मारपीट किया।