कनाड़िया: कनाड़िया पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
- इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही टाल दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर रविवार रात 12 बजे एक ऐसे युवक को दबोचा है, जो किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इलाके में हथियार लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त