गुमला: अज्ञात वाहन की टक्कर से धनबाद का मजदूर घायल, इलाज के बाद मिली छुट्टी
Gumla, Gumla | May 13, 2026 शहर के जशपुर रोड स्थित डेली मार्केट मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से धनबाद निवासी 37 वर्षीय रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि सब्जी खरीदने के लिए पैदल डेली मार्केट गया था। वापस लौटने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह खून से लथपथ सड़क पर गिर गया।