पदमपुर: नरसिंहपुरा गांव में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया मर्ग
पदमपुर तहसील के गांव नरसिंहपुरा में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।इस मामले में घमुडवाली पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। घमुंडवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की बुधवार को सुबह 10:00 बजे रामलाल ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसके भाई ने मंगलवार रात को घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।आत्महत्या के कारणो का कोई खुलासा नहीं हुआ।