पदमपुर: पदमपुर धान मंडी के पास ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
पदमपुर पुलिस ने धान मंडी के पास कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे पांच जनों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों से 4020 रुपए की नगदी बरामद की है । पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार शाम को 4:00 बजे धान मंडी के पास गस्त के दौरान पांच जने सरेआम ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे।जिन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया आरोपियों से 4020 की नगदी बरामद की गई।