मैहर: रामनगर जनपद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत 84 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत रामनगर जनपद क्षेत्र में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 84 जोड़ों का विधिवत विवाह सम्पन्न हुआ।इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की मदद करना है।