बारुन: सोन नदी किनारे मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव, मौत के कारणों पर सस्पेंस बरकरार
औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के जानपुर गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां सोन नदी के किनारे झाड़ियों में 65 वर्षीय बुजुर्ग कामता राम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।