हनुमानगढ़: फॉरच्यूनर वाहन बेचने के नाम पर 37.50 लाख की धोखाधड़ी, बैंक लोन ट्रांसफर का झांसा देकर वाहन हड़पने का आरोप
जंक्शन थाना पुलिस ने एक फॉरच्यूनर वाहन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी कर 37.50 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 7, गांव गाहडू निवासी जसवीर सिंह (38) पुत्र मलकीत सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई है।