फतेहपुर: लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव कुंवे में मिलने से फैली सनसनी, परिजनों का हाल बेहाल, कल्यानपुर के कोरसम गांव का मामला
फतेहपुर जिले कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव में शनिवार को कुएं में बच्चे का शव मिला।शुक्रवार दोपहर से लापता 5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार सुबह जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान आयुष पुत्र अमृत ध्वज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आयुष शुक्रवार शाम करीब 3 बजे से लापता था जिसका शव आज मिला