लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के कमलाबाद बड़ौली शाहपुर निवासी 55 वर्षीय ओमकार यादव बीते 2 जुलाई 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार ओमकार यादव घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में परिजनों ने सैरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।