बांधवगढ़: उमरिया खाद विक्रेता एमआरपी दर पर ही बेचें खाद , अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई
4 जुलाई शनिवार समय 4 बजे उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने बताया कि म०प्र० शासन द्वारा निर्देश जारी किए गये है तथा जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त निजी एवं सहकारी क्षेत्र के उर्वरक (खाद) विक्रेताओं को सभी उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से सचेत किया गया है कि वे उर्वरक की बोरियों पर दर्ज अधिकतम खुदरा मूल्य पर ही खाद का विक्रय सुनिश्चित करें।