पिछोर: भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने ग्राम सालोरा में यात्री प्रतीक्षालय लगवाया, ग्रामीणों ने जताया आभार
पिछोर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी में एक और कदम जुड़ गया है।भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने ग्राम पंचायत बनोटा के सालोरा गांव में रन्नौद-पिछोर मार्ग पर नया यात्री प्रतीक्षालय लगवाया है।जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सालोरा गांव में स्थित इस प्रतीक्षालय से बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को धूप और बारिश मे राहत मिलेगी।