बड़हरिया: रानीपुर गांव में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए की संपत्ति की चोरी कर हुए फरार
Barharia, Siwan | Mar 28, 2024 बड़हरिया थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोर घर में घुसकर लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली है। वहीं रानीपुर गांव निवासी पीड़ित सूबालाल यादव ने बताया कि हमलोग खाना खाकर सो गए थे। उसी दौरान अज्ञात चोर पीछे से घर में घुसकर कपड़ा, आभूषण समेत लाखों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली है। इसकी जानकारी हमलोगों को गुरुवार की सुबह हुई।