बहराइच: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
जिले के जिला अस्पताल में बीते 28 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति को भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। वहीं गुरुवार को व्यक्ति की पहचान हो गई। पुलिस अब गये की जांच में जुट गई है।