बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में आसन्न त्यौहारों के मद्देनज़र डीएम क़ी अध्यक्षता में ज़िला शांति समिति क़ी बैठक सम्पन्न
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान डीएम ने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दें की आसन्न त्योहारों के मद्देनजर इस बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार मे किया गया है। जिसमे DM ने SDM व CO को निर्देश दिया है कि दो से तीन दिन में थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर ली जाए।