बहराइच: बनियागाँव से थाना दरगाह पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय
थाना दरगाह पुलिस ने बनिया गांव से पोक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित एक वारंटी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि अभियुक्ता पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित थी। जिसके बाद अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।