भभुआ: सारंगपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Dec 19, 2025 सारंगपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को शाम 5 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कहा कि मृतका की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के अवरिया गांव के शिवदास पासवान की 60 वर्षीय पत्नी लालमति देवी बताई गई है। महिला अपने गांव के एक युवक की बाइक से दवा लेने के लिए दुर्गावती जा रही थी। सदर के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया