भभुआ: माचियाव गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में 6 लोग घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Dec 19, 2025 मचियाव गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार की सुबह 11 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक भभुआ थाना क्षेत्र के मचियाव गांव निवासी प्रथम पक्ष से एक घायल है। जबकि दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।