भभुआ: पड़री गांव में एक वृद्ध को उसके बेटे और पोते ने लाठी, डंडे व टांगी से मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Dec 19, 2025 पड़री गांव में एक वृद्ध को बेटा और पोता ने मिलकर लाठी डंडे और टांगी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शुक्रवार को 2:30 बजे की बताई जाती है। जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी 82 वर्षीय दूधनाथ यादव ने बताया कि अपने बेटे भागवत को उसके हिस्से की संपत्ति दे दिया है। उसके बाद भी वह और संपत्ति लेने के लिए बराबर मेरे साथ मारपीट करता है।