गुना नगर: रेलवे स्टेशन पर हादसा: तेज आंधी में गिरा मुख्य स्वागत द्वार, बाल-बाल बचे राहगीर और यात्री
गुना शहर में बीती देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया गनीमत रही कोई हानि नहीं हुई। 1 मई को वायरल वीडियो में घटना गुरुवार शुक्रवार रात की है, तेज आंधी में रेलवे स्टेशन का मुख्य स्वागत द्वार टूटकर गिर गया। गनीमत रही राह चलते वाहन चालक और कोई यात्री चपेट में नहीं आया अन्यथा हादसा भीषण हो सकता था। सूचना पर रेलवे अधिकारी कर्मचारी पहुंचे, गेट को सड़क से हटाया गया।