केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड गेट से 200 मीटर आगे भारी भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों की आवाजाही रोककर मलबा हटाने का काम शुरू किया है। बारिश के कारण राहत कार्य प्रभावित हो रहा है। यात्रियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।