लखीमपुर: जिला अस्पताल में डॉक्टर और साथियों पर सुरक्षा गार्ड ने लगाया मारपीट का आरोप, अस्पताल परिसर में जमकर हुआ हंगामा
लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल ओयल के आईसीयू वार्ड में आज शनिवार को उस समय हंगामा मच गया,जब ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड विवेक कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि फिजिशियन ओपीडी संख्या 29 के एक डॉक्टर और उनके साथ मौजूद 4–5 अज्ञात लोगों ने सुरक्षा गार्ड की पिटाई कर दी।