दरभंगा: पश्चिमी कोशी नहर प्रमंडल दरभंगा कार्यालय में वर्षा की कमी को लेकर किसानों के साथ हुई बैठक
पश्चिमी कोशी नहर प्रमंडल, दरभंगा के प्रांगण के कन्हैया प्रसाद कार्यपालक अभियन्ता के कार्यालय के समक्ष बिहार राज्य के उत्तरी बिहार में वर्षा की कमी को देखते हुए प्रधान सचिव,जल संसाधन विभाग,बिहार, पटना के निदेशानुसार किसानों के साथ समीक्षात्मक वार्ता का आयोजन किया गया। यह जानकारी शनिवार की शाम 4.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।