दरभंगा: दरभंगा के सांसद सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से मिले, हुई चर्चा
दरभंगा के सांसद से लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार को दिल्ली में भारत सरकार के शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। जहां सांसद ने उचित सीवरेज सिस्टम नहीं रहने के कारण दरभंगा शहर की समग्र विकास में हो रहे अवरोध को लेकर चर्चाएं की। इस बात की जानकारी सांसद ने शनिवार की शाम 5:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी।