कैराना: कांधला बस स्टैंड के निकट वृद्ध रेहड़ा चालक के साथ मारपीट कर किया गया घायल
कैराना मोहल्ला आलकलां मायापुर रोड निवासी वृद्ध याकूब ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह कांधला बस स्टैंड के पास जा रहा था। इस दौरान एक बाइक में उसके रेहडे में टक्कर मार दी। उसने विरोध किया, तो बाइक सवार दोनों आरोपियों ने उसकी बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।