श्रीडूंगरगढ़: 12वीं छात्र पर 11वीं की नाबालिग छात्रा को नगदी व गहनों के साथ ले जाने का आरोप, श्रीडूंगरगढ थाने में दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आड़सर से आए परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उसकी भतीजी स्कूल के लिए तैयार होकर यूनिफार्म में घर से गई। उन्हें स्कूल से 16 वर्षीय छात्रा के स्कूल नहीं आने की सूचना मिली। परिजनों ने नाबालिग की तलाश के प्रयास किए परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। नाबालिग अपने घर से 50 हजार नगदी व सोने की अंगूठी व कानों के झूमर साथ ले गई है