सोहागपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में जेल बिल्डिंग के पास दो पक्षों में बीती रात हुई मारपीट, लगा जाम, वीडियो वायरल
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल बिल्डिंग के पास बीती रात्रि दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है,इस मारपीट के दौरान लोगों की अच्छी खासी भीड़ लगी रही है,जिससे घंटो तक जाम की स्थिति बनी रही है,इस मारपीट की घटना का वीडियो भी रविवार को लगभग 11:00 बजे वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद लगा जाम।