कुंभराज थाना की भागवत पुलिस चौकी के भमाबद गांव में राजगढ़ जिले के सुठालिया थाने से चोरी के आरोपियों की सूचना पर पकड़ने आई पुलिस टीम को कंजर समुदाय की महिलाओं ने घेर लिया। पथराव कर वाहन में तोड़फोड़ की। 16 अक्टूबर को मिली जानकारी में बीते रोज हुई घटना की कुंभराज थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने पुष्टि की कहा, कंजरो के हमले की खबर पर यहां पुलिस फोर्स भेजा गया था।