मुरादाबाद: मझोला पुलिस ने लोगों का अपहरण कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
मझोला थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग का एक नया मामला सामने आया है जिसमे 6 लोगो का एक गिरोह पैसे वाले व्यक्ति का अपहरण करने के बाद बंधक बनाकर महिला के साथ अश्लील फोटो खींचकर मोटी रकम वसूलते है। शनिवार को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी उसके भाई का अपहरण हुआ है और उसके साथ मारपिटाई भी की गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूरा मामले खुलासा किया है।