मुरादाबाद: कटघर थाने से रोडवेज बस स्टैंड के पास तक अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर-शोर के साथ चलाया गया
कटघर थाने से रोडवेज बस स्टैंड के पास तक अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर-शोर के साथ चलाया गया। शुरुआत कटघर थाने से हुई। यहां सड़क किनारे खड़े ठेले वालों का सामान जप्त किया गया। कुछ दूर आगे बढ़े तो अवैध रूप से सड़क किनारे लगाए गए खोखो को बुलडोजर द्वारा हटाने की कार्रवाई। इस दौरान नगर निगम टीम की स्थानीय लोगों से नोक झोंक भी हुई।