मुरादाबाद: रामपुर दोराहा चौकी क्षेत्र नायरा पेट्रोल पंप के पास एक बाइक ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई हादसे में दो युवक हुए घायल
कटघर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई, इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,हादसे की जानकारी लगते ही काशीपुर तिराहा चौकी प्रभारी श्री ओम शुक्ला मौके पर पहुंच गए और आनन फानन में दोनों घायल युवकों को चौकी प्रभारी ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही उनके परिवार को सूचना दी है।