कानपुर देहात के एक OYO होटल के बाहर हिंदू संगठनों का विरोध, आरोप है कि मुस्लिम युवक ने कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज का इस्तेमाल कर होटल में कमरा लिया और कथित युवती के साथ ठहरा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कथित युवक-युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज व अन्य दस्तावेजों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।