सवायजपुर: नगर पंचायत पाली में नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, विधायक रानू सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
पाली कस्बे के सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को नगर पंचायत पाली के शासन द्वारा नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने शिरकत की।