शाहबाद: चौक में मृत गाय का अंतिम संस्कार विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया
नगर के चौक मोहल्ले में बीमारी से मृत हुए गोवंश को उठाकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पशु प्रेम को प्रदर्शित किया और उसका अंतिम संस्कार करवाया। विश्व हिंदू परिषद के नेता अमन सिंह चौहान को सूचना मिली कि चौक मोहल्ले में एक गाय बीमारी के चलते मृत हो गई है।