मेरठ: लिसाड़ी गेट थाने के बाहर लगा पोस्टर बना चर्चा का विषय, दलालों का आना सख्त मना, पैसे मांगने वालों की करें शिकायत
Meerut, Meerut | May 11, 2026 लिसाड़ी गेट थाना में नए थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने दलालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए थाने के बाहर एक चेतावनी भरा पोस्टर लगवाया है। पोस्टर में साफ लिखा है कि थाना परिसर में दलालों का आना पूरी तरह प्रतिबंधित है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई व्यक्ति किसी काम के बदले पैसे मांगता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।