महोबा: अलीपुरा के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो बेटियां घायल
Mahoba, Mahoba | Apr 2, 2026 अलीपुरा के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार पिता और दो बेटियों को टक्कर मार दी। हादसे में चूड़ामन और उसकी बेटियां शिवानी व वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चूड़ामन की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि बच्चियों का इलाज जारी है।