कटनी नगर: महामाया नगर में चाकूबाजी के आरोप में एनकेजे थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति गिरफ्तार, घायल जबलपुर रेफर
एनकेजे थाना क्षेत्र में 28 मई की रात हुई पत्थरबाजी हमले और चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं गंभीर घायल का इलाज जबलपुर में जारी है एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने आज रविवार सुबह 10:00 बजे आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होने बताया अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। मामला पुरानी रंजिश का है।