दुलदुला: दुलदुला विकासखंड के लोरो धाम व चरईडांड शिव मंदिर में सावन के आखरी सोमवार को शिव भक्तों का लगा ताँता।
दुलदुला विकासखंड के लोरो धाम व चरईडांड शिव मंदिर में सावन के आखरी सोमवार को शिव भक्तों का लगा ताँता। सावन महीने का आज आखरी सोमवार है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तगणों का तांता लगा हुआ था। सभी भक्त भोले शिव शंकर का जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित करना चाहते थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सुगम यातायात की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया।