नगरी: लीफ आर्टिस्ट ने हनुमान जयंती पर बरगद के पत्ते पर बनाई हनुमान जी की आकृति
नगरी क्षेत्र के लीफ आर्टिस्ट विकास शांडिल्य ने बरगद के पत्तों पर भगवान हनुमान की मनमोहक आकृति उकेरी गई है। जिसमें माथे पर तिलक और कानों में बाली की सुंदर झलक दिखाई देती है। श्री राम नाम अंकित कर इस कला को और भी आध्यात्मिक रूप दिया गया है। आकर्षक लीफ आर्ट कलाकार विकास शांडिल्य ने अपने कला के माध्यम से क्षेत्रवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी है।