पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी ने सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड की केरा पंचायत के केरा गांव में दो जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकान के स्टॉक पंजी,कार्डधारी की संख्या,अनाज की स्थिति इत्यादि को देखा। साथ ही उन्होंने राशन डीलरों को समय पर अनाज वितरण करने का निर्देश दिया।