हनुमानगढ़: कोहला गांव में लीलैंड वर्कशॉप के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से 2 टायर और एक बड़ा जैक चोरी, ड्राइवर थाने पहुंचा
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के गांव कोहला में स्थित अशोक लीलैंड वर्कशॉप के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से दो टायर व एक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ट्रैक्टर ट्राली मालिक शमशेर ने टाउन थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर ने वर्कशॉप पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।