लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित भैंसामऊ पुलिया के पास देर रात तक आधा शटर खोलकर शराब बिक्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात तक चल रही इस बिक्री से इलाके में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।