जांजगीर: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, कुल 44 आवेदन हुए प्राप्त
आज सोमवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश।