जांजगीर: जिले में धान खरीदी खत्म होने के 1 माह बाद भी केंद्रों से पूरा धान का उठाव नहीं हो सका, 7 हजार मीट्रिक क्विंटल धान केंद्र पर है
जांजगीर-चाम्पा जिले में धान खरीदी खत्म होने के 1 माह बाद भी केंद्रों से पूरा धान का उठाव नहीं हो सका है. अभी भी 7 हजार मीट्रिक क्विंटल धान केंद्रों में जाम पड़े हैं. जिले में 63 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई थी और 1 लाख 19 हजार 517 किसानों ने धान की बिक्री की थी।- जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि फरवरी तक धान का उठाव करने का लक्ष्य था।