निम्बाहेड़ा: कम्यूनिटी हाल में मेवाड़ राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य को सर्व समाज ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व विधायक रहे मौजूद
मेवाड़ राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को सांय साढ़े 6 बजे विवेकानंद सर्किल स्थित कम्युनिटी हॉल में सर्व समाज की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने की। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्रसिंह बड़ोली, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सोनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।