मुरैना नगर: न्यू हाउसिंग कॉलोनी में दिनदहाड़े प्रॉपटी डीलर के घर चोरी,200 ग्राम सोना समेट ले गए चोर,12 लाख छोड़ भागे,वीडियो वायरल।
मुरैना की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर हरेश परमार के सूने मकान में घुसे चोर 200 ग्राम सोने के जेवर चुराकर फरार हो गए। वारदात के दौरान 12 लाख रुपये से भरी पोटली छूट गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। घर लौटे मालिक को देखकर बदमाश बाउंड्री फांदकर भागे। CCTV में चोर कैद हुए हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।