शाहजहांपुर: सरकारी आवास में मिला वरिष्ठ चिकित्सक का शव, सीओ सिटी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव मेहरोत्रा उम्र 63 वर्ष का शव रविवार सुबह उनके सरकारी आवास में मिलने से सनसनी फैल गई। अस्पताल कर्मियों द्वारा संपर्क करने पर कोई जवाब न मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवास का गेट खुलवाकर अंदर प्रवेश किया