छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास लखनपुर में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने होली मिलन समारोह में आए लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस दौरान फाग गीतों पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से थिरकते नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तानागरिक शामिल हुए।